लैलूंगा: गौवंश तस्करी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश, बोले- अवैध परिवहन और पशु क्रूरता पर जारी रहेगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।