बंदरा: बंदरा अंचल कार्यालय के लिपिक के खिलाफ डीएम की कार्रवाई, लिपिक निलंबित
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में कार्यरत लिपिक संजय कुमार राकेश को अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे में जारी आदेश में बताया गया कि वे बार-बार उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे और बिना सूचना अनुपस्थित रहते थे।