बांसगांव: गजहड़ा गाँव के पास कार चालक के साइड मांगने पर मनबढ़ो कार को क्षतिग्रस्त करके कार चालक को मारपीटकर किया अधमरा
गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलादार गाँव के निवासी राहुल गोस्वामी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से देर शाम को गोला से अपने घर जा रहे थे। अभी वह गजहड़ा गाँव के पास पहुंचे ही थे कि गजहड़ा गाँव के निवासी शिवम शाही सत्यम यादव व 7 से 8 अज्ञात लोग उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ा कर दिए। साइड मांगने पर उन लोगों ने राहुल गोस्वामी को मारपीट कर अधमरा कर दिया।