टोंक: टोंक के पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने ग्रहण किया पदभार, बदमाशों और माफियाओं को दी दो टूक चेतावनी
Tonk, Tonk | May 23, 2026 एंकर- खबर टोंक से है जहां आईपीएस अधिकारी रोशन मीणा ने आज टोंक एसपी पद का कार्यभार संभाल लिया है। आईपीएस रोशन मीणा के टोंक एसपी ऑफिस पहुंचने पर एएसपी रतनलाल भार्गव, टोंक सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर नए पुलिस कप्तान का सम्मान किया।