मैहर: ओबीसी जन कल्याण संसदीय समिति के पुनः अध्यक्ष बने गणेश सिंह ने मां शारदा के दरबार में टेका माथा
मैहर। ओबीसी जन कल्याण संसदीय समिति के पुनः अध्यक्ष बनने के बाद सतना-मैहर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह शुक्रवार को जगत जननी मां शारदा भवानी के पावन दरबार पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां शारदा के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद गणेश सिंह ने मां शारदा से देश एवं प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि वास्ते कीकामना।