जतारा: दिगोड़ा थाना क्षेत्र में लकड़ी काटने के विवाद में मारपीट, दो नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज, जांच शुरू
दिगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारीपुरा में लकड़ी काटने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय पीड़ित गंगाराम यादव के साथ गांव के ही हरिराम यादव और आशाराम यादव ने कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। घटना में गंगाराम यादव को चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर दिगोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।