प्रतापपुर: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रतापपुर (चतरा)। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अंतिम अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस दौरान प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग