मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर दो अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव के रहने वाली दो अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की नाबालिक रहने वाली थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्ता को जेल भेजा गया।