मिर्ज़ापुर: बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, भक्तों को वितरण किया गया प्रसाद
बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में बुधवार की शाम 5:00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भक्त बाबा की भक्ति में लीन होकर नाचते गाते नजर आए। मंदिर के पुजारी विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 11:00 बजे रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शाम 5:00 बजे से भजन संध्या हुई। भक्ति भजन पर भक्त झूमते रहे।