मिर्ज़ापुर: गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग स्थित श्रीपट्टी गांव में वर्षों पुराने महुआ के पेड़ में आग लगने से मचा अफ़रातफरी
चिल्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में वर्षों पुराने महुआ के पेड़ में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। बुधवार की दोपहर 3:00 बजे अचानक आग लगी तो ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े। लेकिन उनका प्रयास असफल रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।