बल्लबगढ़: सेक्टर 21a में पूर्व मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने को लेकर आश्वस्त हैं
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव मे हैट्रिक लगाने के सवाल पर कहा कि उन्हें टिकट मिलने के बाद जनता का जो प्यार मिल रहा है उससे उन्हें जीत की गारंटी पहले ही मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर जहां पूरा देश विश्वास करता है उनके दिए गए टिकट पर जनता जीत की गारंटी दे रही है।