बल्लबगढ़: विष्णु कॉलोनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खम्बा, मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात समय सुबह करीब 3:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से सुभाष कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, अजजी कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, दया कॉलोनी, हरी विहार, और आदर्श नगर व विजय नगर के कुछ हिस्से को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बिजली का खम्बा टूट गया। जिसके चलते सुबह ड्यूटी जाने वाले लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा।