बल्लबगढ़: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के 2 आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा जेल
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक दिल्ली का तथा आरोपी सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल फोन, अर्टिगा गाड़ी तथा ₹10600 नकद बरामद कर आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया है।