बल्लबगढ़: स्वीप टीम फरीदाबाद जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए करेगी जागरुक- सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आनन्द शर्मा
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आनंद शर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक बनता है। सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि वोटर का वोटर लिस्ट में नाम हो व वोट डालने की जानकारी हो।