चमनपुर में पूर्व विदेश राज्य मंत्री स्व. हरिकिशोर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई
चमनपुर मुखिया मुकेश कुमार सिंह व शिक्षक दिलीप कुमार सिंह ने हरी बाबू के प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी
भारतवर्ष लाइव/शिवहर --- शिवहर जिला के चमनपुर गांव में पूर्व विदेश राज्य मंत्री स्व० हरिकिशोर सिंह (हरि बाबू) की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया
चमनपुर मुखिया मुखिया मुकेश कुमार सिंह व शिक्षक दिलीप कुमार सिंह ने पूर्व विदेश राज्य मंत्री स्व० हरिकिशोर सिंह के स्मारक स्थल पर स्थित उनके प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण करते हुए कर नमन व याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं साथ ही दुर दराज से उनके चाहने वाले लोग व पंचायत के लोगों के द्वारा भी श्रद्धांजलि दी गई
हरि बाबू का जन्म 2 जुन 1934 के शिवहर जिला के चमनपुर गांव में हुआ था जिनकी प्रारंभिक शिक्षा शिवहर के पूरी की मैट्रिक शिवहर के नवाब हाई स्कूल शिवहर से की उसके बाद बीए एवं एमए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से की एवं बी-लिट् ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड से की उसके बाद बनारस विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर रहें, बचपन के जीवन से ही वह धनी विचार के व्यक्ति थे प्रजा सोशलिस्ट पार्ट के यूवा अध्यक्ष थे उसके बाद सेक्रेटरी रहें गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी के बाद में 1971-1977 में लोकसभा सदस्य रहें सदस्य वहीं 1977 में UNCTAD कान्फ्रेंस फिर 1989-1991 एवं 1991-1996 में लोकसभा के सदस्य रहें
चमनपुर मुखिया मुकेश कुमार सिंह व समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह हरिकिशोर बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा समाजवादी विचारधारा के प्रख्यात नेता, कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता हरी बाबू भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वीपी सिंह जी की सरकार में विदेश राज्य मंत्री और भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय आइ के गुजराल जी की सरकार में सीरिया में भारत के राजदूत रहे थे।शिवहर और पुपरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे, उनके लंबे प्रशासनिक और राजनैतिक अनुभव का लाभ लगातार पूरे शिवहर और बिहार को मिलता रहा था। सरल व्यक्तित्व के धनी और विदेश मामलों के पारंगत स्वर्गीय हरिकिशोर सिंह जी ने देश-प्रदेश नामक एक पुस्तक भी लिखी थी, इसमें खाड़ी देशों की समस्या, भारत की विदेश नीति व अमेरिका की राजनीतिक हालात पर विस्तार से अपनी बात रखी थी
संवाददाता मो० दानिस ख़ान शिवहर, बिहार