सारठ: सारठ में MLA चुन्ना सिंह ने चौकीदार बहाली में गांवों के बीट नंबर की बाध्यता खत्म करने की मांग की
Sarath, Deoghar | Apr 17, 2026 MLA चुन्ना सिंह ने जिले में चौकीदार बहाली में बीट नंबर की बाध्यता खत्म करने के लिए DC व कमिश्नर को पत्र लिखने की बात कही। शुक्रवार रात 10 बजे सारठ कार्यालय में पत्रकारों के सवाल पर बोले- गांवों को बीट में बांटने का काम अंग्रेज जमाने में हुआ था और उस समय आबादी कम थी। कहा चौकीदार बहाली में बीट नंबर जरूरी नहीं हो और पदों में बढ़ोतरी को लेकर वो CM से भी मिलेंगे।