बांसवाड़ा: एमजीएच परिसर में नर्सिंग छात्रावास के पास चोरी की नीयत से घूमते संदिग्ध को दबोचा, सुरक्षागार्डों की तत्परता से टली वारदात
महात्मा गांधी अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग छात्रावास के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को सुरक्षा गार्डों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया।नशे में धुत था आरोपी पकड़े गए युवक की पहचान छगन पुत्र रकु निवासी झांतला के रूप में हुई है। सुरक्षा गार्डों के अनुसार, युवक चोरी की नीयत से छात्रावास के आसपास रेकी कर रहा था।