बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में सख्ती: बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के चालान काटने के लिए चला ताबड़तोड़ अभियान
शहर में बढ़ते सड़क हादसों और लापरवाही पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे सिटी कोतवाली क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान चलाया। दोपहिया वाहन चालकों को रोक-रोककर हेलमेट की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाते मिले लोगों पर मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। एक के बाद एक चालान कटते देख सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।