बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिला शाखा कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा 22 सूत्रीय मांग का ज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार जिला शाखा बांसवाडा द्वारा मंगलवार को संभाग संगठन मंत्री गमीरचंद पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष अनिल पंड्या के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे महासंघ का बाइस सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव जोशी को ज्ञापन सौपा गया।