बखरी: बगरस थान सिंह में रविदास जयंती पर गोष्ठी आयोजित, गणमान्य लोगों ने की शिरकत
बखरी प्रखंड के बगरस थान सिंह में रविदास जयंती पर बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम सहित अन्य गणमान्य लोगों की शिरकत हुई। लोगों ने रविदास के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।