शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अक्षरधाम कॉलोनी में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के लिए नियमानुसार नाप कराई जाए तथा सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगवाया जाए, ताकि निर्माण कार्य नियमानुसार कराया जा सके।