Public App Logo
Profile Picture

Nitesh Gangwar

@niteshspn904
62182Followers
0Following
शाहजहांपुर: जलालाबाद थाना क्षेत्र के कोलापुल से रामगंगा नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की पहचान थाना मिर्जापुर क्षेत्र के राजारायपुर गांव के रहने वाले सुधीर के रूप में हुई है।
शाहजहांपुर: खुटार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का झाड़ियो में सड़ा हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान संतराम के रूप में हुई है।
शाहजहांपुर: थाना निगोही पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 तमंचे, 2 जिन्दा कारतूस, 2 एंड्रॉयड व 1 की-पैड मोबाइल फोन और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने संतोष और अनिल को गिरफ्तार किया है।
शाहजहांपुर: थाना निगोही पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 तमंचे, 2 जिन्दा कारतूस, 2 एंड्रॉयड व 1 की-पैड मोबाइल फोन और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने संतोष और अनिल को गिरफ्तार किया है।
शाहजहांपुर: जलालाबाद क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
तिलहर क्षेत्र के मलूकापुर गांव जाने वाले मार्ग पर बह रहा नाले का पानी।..
तिलहर क्षेत्र के मलूकापुर गांव जाने वाले मार्ग पर बह रहा नाले का पानी।..
शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा।
शाहजहांपुर: तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप।
शाहजहांपुर: बंडा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पास ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन परिसर में पानी से भरे गड्ढे में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक का नाम आरिफ (35) है, जो सदर बाजार थाना क्षेत्र के महमंद जलालनगर मोहल्ले का रहने वाला था। उसके भाई शहजाद ने शव की पहचान की है।
शाहजहांपुर: रोजा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथौड़ा बुजुर्ग गांव के रहने वाले अरविंद को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 2 सूजे बरामद हुए है।
शाहजहांपुर: सिधौली क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।
बरेली: थाना कैंट पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 60.98 ग्राम स्मैक के साथ हनीफ नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बरेली: बरेली कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत पर व्याख्यान और शपथ कार्यक्रम किया। विधायक संजीव अग्रवाल और प्राचार्य ओपी राय ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बरेली: संघर्ष समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को जिला संयोजक संध्या वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। और सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
शाहजहांपुर: खुटार थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बरेली: फतेहगंज पश्चिमी में शाही रोड पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार मिनी मेट्रो टेंपो पलट गया। यह टेंपो सामने से आ रहे दूसरे मिनी मेट्रो टेंपो से टकरा गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
शाहजहांपुर: सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (JE) अनुज प्रताप सिंह के न पहुंचने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने JE से स्पष्टीकरण मांगा है। समाधान दिवस में डीएम और एसपी सौरभ दीक्षित ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
बरेली: नवाबगंज में पनघैली नदी के पास 13 दिन से लापता 28 साल के शिवम शर्मा का शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरेली: बरेली कॉलेज में शिक्षक और कर्मचारी संघ का सांकेतिक धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना 10 सितंबर 2026 को एक आदेश के विरोध में है। इस आदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के वाहनों को कॉलेज के गेट पर रोकने की बात कही गई है।
बरेली: शीशगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपित और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।
बरेली: गांधी जयंती पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सीरियल किलर को पकड़ने वाले दो सिपाहियों को सम्मानित किया। सिपाही सरफराज अहमद और यूपी-112 के सिपाही शेखर वर्मा को मुख्यमंत्री का सर्टिफिकेट और 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम मिला।
बरेली: मीरगंज में फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज ने गुरगांव और बहरोली में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की डॉ. वीसी जादौन ने अध्यक्षता की। करीब 150 किसानों को गन्ने की उन्नत खेती और उत्पादन बढ़ाने के टिप्स मिले।
बरेली: आर्मी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और 'स्वच्छता अभियान' के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया।