कोरबा: महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, जन्म के बाद एक बच्ची की मौत, दो नवजात एसएनसीयू में भर्ती, मां की हालत स्थिर
Korba, Korba | Jul 10, 2026 कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला ने गुरुवार की देर रात 11 बजे तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल थे। डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया, लेकिन जन्म के डेढ़ घंटे बाद एक नवजात बेटी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शेष दो बच्चों का एसएनसीयू में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।