मंझनपुर: पइंसा थाने में थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक और डीएम ने सुनी लोगों की फरियादें, मौके पर कई मामलों का हुआ निस्तारण
थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा में संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए प्रार्थना पत्रों में से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।