मंझनपुर: अमूरा में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक महिला व किशोरी की हुई मौत व 2 किशोरियां झुलसीं
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के अमूरा गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे कुदरत ने कहर बरपाया। खेत में धान की रोपाई कर रहीं महिलाओं और किशोरियों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक महिला और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।