आज दिनांक 05.06.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका/पंचायत) सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा जिला स्कूल मोतिहारी स्थिति ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।
यू आयोग के निर्देशानुसार मधुबन नगर पंचायत तथा पंचायत आम निर्वाचन 2026 मल्टी पोस्ट ईवीएम से होना है, जिसके भंडारण हेतु एसओपी के अनुसार वेयरहाउस तैयार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त M2 मॉडल के ईवीएम के द्वारा नगर पंचायत मेहसी एवं नगर परिषद रक्सौल में उप निर्वाचन होना है जिसके लिए एफएलसी का कार्य दिनांक 08.06
2026 से 10.06.2026 तक किया जाना है।
उक्त संबंध में संबंधित पदाधिकारियो को जिलाधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवास,एडीएम विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar
19 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026