बीकानेर: शहर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे रहेगी बिजली कटौती, कंपनी ने जारी की सूची
बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के रखरखाव एवं पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते शुक्रवार, 10 जुलाई को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार इस दौरान वृंदावन एन्क्लेव, वृंदावन फेज-1, फेज-2 व फेज-3 (ईस्ट ब्लॉक), वृंदावन वेस्ट ब्लॉक, वृंदावन मुख्य कार्यालय, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड