अमरिया: अमरिया में गैस की कमी और महंगाई के खिलाफ व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर व्यापारियों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अमरिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा गया।