मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने जिले के सभी नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को हर समय चालू हालत में रखने के निर्देश दिए हैं। सुशासन भवन में आयोजित अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए