पनागर: पनागर तहसील में भीषण सड़क हादसा, हार्वेस्टर की टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
खमरिया क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर-घाघा मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार 25 वर्षीय कार्तिक कुशवाह की मौके पर ही अकाल मृत्यु हो गई, जबकि उनके दो साथी अंकित गोठिया और रंजीत कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुं