बदनावर: भाटबामंदा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद; आरोपियों ने दो भाइयों पर चढ़ाई गाड़ी, घायलों का इलाज जारी
Badnawar, Dhar | Sep 29, 2024 कानवन थाना अंतर्गत ग्राम भाटबामंदा में शनिवार शाम, तकरीबन, 6बजकर ,30 मिनट पर,जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।हमलावरों ने दो सगे भाईयो पर वाहन चढ़ाकर व लाठी डंडों से मारपीट कर भाईयो को घायल कर दिया। घायलो को उपचार हेतु बदनावर अस्पताल लाया कुछ घायलों को धार भी रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फरियादी ने मीडिया से की बात ।