बदनावर: बदनावर नगर परिषद ने सफाई मित्रों से करवाया पाइपलाइन कार्य का भूमिपूजन, ₹1.48 करोड़ की लागत से कई वार्डों में होगा कार्य
Badnawar, Dhar | Sep 26, 2024 नगर के विभिन्न वार्डों में नलों से सप्लाई होने वाले पानी नहीं पहुंचने की समस्या को देखते हुए नगर परिषद द्वारा नगर में पेयजल विस्तारीकरण किया जा रहा है। अमृत, 2 योजना के तहत ,1 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से विभिन्न वार्डों में नई पाइप लाइन डाली जाएगी।बुधवार को तकरीबन, 12 बजे सेवा पखवाड़ा के तहत नवाचार पेश कर सफाईकर्मी मित्रो से भूमिपूजन करवाया गया ।