बदनावर: नर्मदा योजना को बदनावर विधानसभा में लाने का श्रेय MLA भंवर सिंह शेखावत को जाता है : कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार
Badnawar, Dhar | Sep 27, 2024 कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने शुक्रवार तकरीबन,4 बजे मीडिया से चर्चा कर कहा,नर्मदा योजना को बदनावर विधानसभा में लाने का श्रेय विधायक भंवरसिंह शेखावत को जाता है।शेखावतजी, 2013 से 2018 तक भाजपा के बेनर तले बदनावर विधानसभा से विधायक रहे। इसी दौरान,2016 में नर्मदा प्रोजेक्ट को स्वीकृती मिली थी। लेकिन शेखावत के चुनाव हारने के बाद,कार्य पूर्ण नहीं हो सका।