मेहगांव थाना बना पक्षपात का केंद्र?
जब से थाना प्रभारी श्री महेश शर्मा ने मेहगांव थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र के अनेक नागरिकों द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि थाने में सभी लोगों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है। आरोप हैं कि शिकायतों की सुनवाई में भेदभाव किया जाता है तथा विशेष रूप से बहुजन समाज के लोगों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं होती। कई मामलों में पीड़ितों को बार-बार थाने बुलाया जाता है, लेकिन उनकी शिकायतों पर समय पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती।
यदि ये आरोप सत्य हैं, तो यह कानून के समक्ष समानता और निष्पक्ष न्याय के सिद्धांत के विपरीत है। पुलिस प्रशासन का दायित्व है कि वह बिना किसी जाति, वर्ग या समुदाय के भेदभाव के सभी नागरिकों को समान न्याय प्रदान करे।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), जिला भिण्ड मांग करती है कि मेहगांव थाने में प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार का भेदभाव या पक्षपात पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, जिससे क्षेत्र के सभी नागरिकों का कानून और प्रशासन पर विश्वास बना रहे!
CM Madhya Pradesh MP MyGov SP BHIND Chandra Shekhar Aazad Aazad Samaj Party - Kanshi Ram @
निडर निर्भीक अमर सन्देश Satyendra Vidrohi Adv Raysingh Bauddha Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY Anil Singh Gurjar जितेन्द्र मौर्यवंशी BHIM ARMY ML Tomar Cop Anu Gujjar @highlight