*शराब ठेका हटवाने के लिए सरपंच के नेतृत्व मे महिलाओ ने थाना प्रभारी असवार को दिया ज्ञापन*
असवार मे शराब का ठेका मैन हाईवे किनारे बीच बस्ती मै खुला हुआ है जिससे शराब ठेका के आसपास रहने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है घरो के बाहर शराबीयो का जमावडा लगा रहता है सुबह सुबह टूटी काँच की बोतले खाली पडे गिलास माहौल को दूसित बना देते है साथ सुबह शाम महिलाये को मंदिर एवं बच्चों को स्कूल मे परेशानी होती है जिसके चलते आज शराब ठेका के आसपास की महिलाओ ने सरपंच असवार श्रीमती शृद्धा ऋषिकांत त्यागी को अपनी परेशानी बताई तब सरपंच महोदया ने मौके पर पहुँचकर थाना प्रभारी असवार को बुलाकर उन्हें उक्त परेशानी से अवगत कराकर शराब ठेका हटवाने के लिए ज्ञापन सौपा