फारबिसगंज: नगर परिषद फारबिसगंज में मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर की गई बैठक
फारबिसगंज नगर परिषद में मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में जलग्रहण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने एवं जलजमाव की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद थे.