फारबिसगंज: रामगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप
अररिया जिले की जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगंज वार्ड संख्या 8 में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वही मृत विवाहिता रामगंज निवासी सुनील साह की 20 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी बताई जा रही है। घटना की सूचना मृत विवाहिता के मायके वालों व स्थानीय लोगों के द्वारा जोगबनी थाना पुलिस को दी गई।