फारबिसगंज: 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के जवानों ने 174 किलो गांजा के साथ 02 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
56वीं वहिनी एसएसबी बथनाहा सीमा चौकी डुबाटोला क्षेत्र के डुमरिया में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 172 के नजदीक एसएसबी ने बड़ी कारवाई करते हुए 174 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार गांजा तस्कर जोगबनी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत,वार्ड संख्या-4 निवासी लिलांद मंडल व ज्योति मंडल मंडल बताएं जा रहे हैं.