फारबिसगंज: लक्ष्य प्रमाणीकरण की सफलता को ले कर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के जीएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
लक्ष्य प्रमाणीकरण की सफलता को ले कर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसव कक्ष में ड्यूटी करने वाली जीएनएम व एएनएम को अररिया से आये यूनिसेफ के जिला समन्वयक राकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण दिया.इस क्रम में उन्होंने लक्ष्य प्रमाणीकरण कराने के लिए गुणवत्ता यकीनिकरण के संदर्भ में जो सुधारात्मक कार्य कराने की आवश्यकता उस विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया,