सहजनवा: गीडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र समेत दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।