कोलेबिरा: कोलेबिरा डिग्री कॉलेज भवन तैयार, सत्र 2026–30 में भी नहीं शुरू होगी पढ़ाई
कोलेबिरा: सोमवार दोपहर 1 बजे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से बना नया डिग्री कॉलेज भवन तैयार है, लेकिन विश्वविद्यालय से संबद्धता, शिक्षकों की नियुक्ति और प्रशासनिक स्वीकृतियां लंबित होने के कारण सत्र 2026–30 से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से कॉलेज संचालन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार व संबंधित विभाग से