*गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता का भव्य समापन*
*बस्ती ने जीती एलार्म एफिसिएंसी रेस ट्रॉफी, बलरामपुर को मिली रिवाल्वर और कार्बाइन की चल वैजन्ती*
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 03 अगस्त 2026*
गोरखपुर जोन की *51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग एवं एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026* का भव्य समापन दिनांक 03 अगस्त 2026 दिन सोमवार को पुलिस लाइन, जनपद-बस्ती में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि *संजीव त्यागी, पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती* व *पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह* द्वारा पुरस्कार वितरित कर खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।
विदित हो कि गोरखपुर जोन, गोरखपुर की 51 वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन) एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) वर्ष 2026 का आयोजन दिनांक 31.07.2026 से 03.08.2026 तक जनपद बस्ती में किया गया था। जिसका उद्घाटन पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में *09 जनपद* क्रमशः गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर की टीमों ने भाग लिया।
*एलार्म एफीसिएंसी रेस के परिणाम*
दिनांक 31.07.2026 को पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड में एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें *जनपद-बस्ती ने प्रथम, जनपद गोण्डा ने द्वितीय एवं जनपद देवरिया ने तृतीय* स्थान प्राप्त किया।
*शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता*
तत्पश्चात जनपद बस्ती के मुडघाट स्थित चांदमारी बट पर शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन) पुरानी स्पर्धा शूटिंग प्रतियोगिता करायी गयी।
*चल वैजन्ती ट्रॉफी*
1.एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता की चल वैजन्ती जनपद बस्ती को 2.रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता की चल वैजन्ती* - 451 अंकों के साथ जनपद बलरामपुर को 3.कारबाईन प्रतियोगिता की चल वैजन्ती* - 398 अंकों के साथ जनपद बलरामपुर को
*रायफल शूटिंग*
_100 गज स्टैन्डिंग पोजीशन_
1. आरक्षी दीपक यादव - देवरिया 46 अंक - प्रथम
2. उ0नि0 उमेश दुबे - सिद्धार्थनगर 39 अंक - द्वितीय
3. आरक्षी संदीप कुमार - गोण्डा 32 अंक - तृतीय
_300 गज प्रोन पोजिशन महिला_
1. म0आ0 अंजली शुक्ला 77 अंक - बहराईच - प्रथम
2. म0उ0नि0 मधु गुप्ता 71 अंक - बहराइच - द्वितीय
3. म0मु0आ0 अनिता चौधरी 70 अंक - बस्ती - तृतीय
_300 गज स्नैप शूटिंग_
1. म0उ0नि0 मधु गुप्ता 19 अंक - बहराईच - प्रथम
2. आरक्षी सत्यम वर्मा 07 अंक - बस्ती - द्वितीय
3. निरीक्षक सूर्यनाथ सिंह 04 अंक - सिद्धार्थनगर - तृतीय
_300 गज थ्री पोजिशन महिला_
1. म0आ0 सची पटेल 143 अंक - बहराइच - प्रथम
2. म0उ0नि0 मधु गुप्ता 127 अंक - बहराइच - द्वितीय
3. म0आ0 अंजली शुक्ला 111 अंक - बहराइच - तृतीय
_300 गज थ्री पोजीशन पुरुष_
1. उ0नि0 अनिल दीक्षित 107 अंक - बलरामपुर - प्रथम
2. आरक्षी रितेश सिंह 101 अंक - बलरामपुर - द्वितीय
3. आरक्षी शुभम 77 अंक - गोरखपुर - तृतीय
_300 गज प्रोन पुरुष_
1. उ0नि0 अनिल दीक्षित 81 अंक - बलरामपुर - प्रथम
2. आरक्षी संतोष पासवान 54 अंक - बस्ती - द्वितीय
3. आरक्षी सारंग कन्नौजिया 50 अंक - बलरामपुर - तृतीय
*एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता*
_प्रथम स्थान - जनपद बस्ती:_ मु0आ0 दीलीप मालवीय, आरक्षी प्रभात कन्नौजिया, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी जुबैर अंसारी, आरक्षी सहबाज द्वितीय स्थान - जनपद गोण्डा:_ मु0आ0 सुभाष कुमार चौहान, आरक्षी आयुष कुमार यादव, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी अमन कुमार, आरक्षी अमित कुमार
*रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग*
_15 गज_
1. उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित - बलरामपुर 23 अंक - प्रथम
2. आरक्षी संदीप - गोण्डा 13 अंक - द्वितीय
3. आरक्षी रितेश कुमार सिंह - बलरामपुर 13 अंक - तृतीय
_25 गज स्टैडिंग पोजीशन_
1. उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित - बलरामपुर 107 अंक - प्रथम
2. आरक्षी सारंग कन्नौजिया - बलरामपुर 100 अंक - द्वितीय
3. उ0नि0 उमेश दुबे - सिद्धार्थनगर 67 अंक - तृतीय
_50 गज स्नैप पोजीशन_
1. उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित - बलरामपुर 43 अंक - प्रथम
2. निरीक्षक सूरजनाथ सिंह - सिद्धार्थनगर 26 अंक - द्वितीय
3. उ0नि0 शहनवाज अहमद - महराजगंज 23 अंक - तृतीय
_40/30 गज अटैकिंग पोजीशन_
1. उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित - बलरामपुर 48 अंक - प्रथम
2. आरक्षी सारंग कन्नौजिया - बलरामपुर 43 अंक - द्वितीय
3. मु0आऱक्षी सुधीर कुमार मिश्रा - देवरिया 38 अंक - तृतीय
_सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक:_ उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित - बलरामपुर 221 अंक
*कार्बाइन शूटिंग*
_25 गज सेन्स आफ डायरेक्शन_
1. आरक्षी आदित्य सिंह - देवरिया 57 अंक - प्रथम
2. मु0आ0 अरुण यादव - बस्ती 51 अंक - द्वितीय
3. मु0आ0 अजीत कुमार यादव - बस्ती 44 अंक - तृतीय
_50 गज कार्बाइन स्टैण्डिंग_
1. उ0नि0 अनिल दीक्षित - बलरामपुर 56 अंक - प्रथम
2. आरक्षी दीपक यादव - देवरिया 49 अंक - द्वितीय
3. निरीक्षक सुरजनाथ सिंह - सिद्धार्थनगर 48 अंक - तृतीय
_कार्बाइन स्नैप 50 गज_
1. आरक्षी सारंग कन्नौजिया - बलरामपुर 57 अंक - प्रथम
2. निरीक्षक सुरजनाथ सिंह - सिद्धार्थनगर 52 अंक - द्वितीय
3. निरीक्षक मोतीचन्द - बस्ती 51 अंक - तृतीय
_निलिंग कार्बाइन 50 गज_
1. उ0नि0 अनिल दीक्षित - बलरामपुर 55 अंक - प्रथम
2. निरीक्षक सुरजनाथ सिंह - सिद्धार्थनगर 53 अंक - द्वितीय
3. आरक्षी सारंग कन्नौजिया - बलरामपुर 49 अंक - तृतीय
_सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक:_ उ0नि0 अनिल दीक्षित - बलरामपुर 203 अंक *शूटिंग एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता में चल बैजन्ती ट्रॉफी*
1. एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता - जनपद बस्ती - प्रथम स्थान
2. रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग - जनपद बलरामपुर - प्रथम स्थान
3. कार्बाइन शूटिंग - जनपद बलरामपुर - प्रथम स्थान
4. शूटिंग पुरानी स्पर्धा - जनपद बस्ती रिजर्व - प्रथम स्थान
*सम्मानित अधिकारी/कर्मचारीगण*
प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किया गया:
1. कुलदीप सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी लाइन बस्ती
2. मुकीम सिद्दीकी, संचालक शूटिंग एकादमी रामजानकी नगर गोरखपुर
3. ब्रजेश कुमार पटेल, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती
4. निरीक्षक सूरजनाथ सिंह, सिद्धार्थनगर
5. निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम, बस्ती
6. उ0नि0 अनिल कुमार दीक्षित, बलरामपुर
7. उ0नि0स0पु0 सतेन्द्र यादव, बस्ती
8. उ0नि0स0पु0 उमाशंकर यादव
9. मु0आ0 हेमन्त यादव, बस्ती
10. पीटीआई अजीत यादव, बस्ती
11. आरक्षी संदीप कुमार यादव, बस्ती
12. आरक्षी अमित कुमार राय, बस्ती
13. आरक्षी विपिन कुमार, बस्ती
इस दौरान *श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक, कुलदीप सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, ब्रजेश कुमार पटेल, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन बस्ती* व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 3, 2026