*डीएम बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना और सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने लिया भदेश्वरनाथ धाम का जायजा*कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा-सफाई पर विशेष फोकस*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश03 अगस्त 2026,
श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* और *सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती* ने सोमवार को बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। डीएम ने श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कहा कि "कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
*व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश*
निरीक्षण के दौरान *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने मंदिर के प्रवेश द्वार, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और 24 घंटे सेवाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
*सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती* ने भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहे और रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन हो। साथ ही मंदिर परिसर में नियमित सफाई और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के बाद डीएम और सीआरओ ने फुटहिया चौराहे पर पहुंचकर कांवड़ यात्रियों के आवागमन को देखा और अधिकारियों को सुगम यात्रा के लिए दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की इस सक्रियता से श्रद्धालुओं में संतोष का माहौल है। कांवड़ियों ने कहा कि इस बार सुरक्षा और सुविधा को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
*निरीक्षण में साथ रहे:अपर जिलाधिकारी ज्ञानचन्द्र गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एसडीएम राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी सहित अन्य अधिकारी।
Kirti Prakash Bharti
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य
Basti, Basti | Aug 3, 2026