उज्जैन: दमदमा हत्याकांड के 4 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, घटनास्थल पर कराया मौका मुआयना 🚨🚔
उज्जैन के दमदमा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज यश मित्तल हत्याकांड में माधव नगर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस इन चारों आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें घटनास्थल पर लेकर पहुंची और वारदात का सीन रीक्रिएट (मौका मुआयना) कराया। जानकारी के अनुसार, आरोपी बीच सड़क पर शराब पी रहे थे और उन्होंने रास्ता रोक रखा था। जब यश मित्तल ने गाड़ी निकालने के लिए हॉर्न बजाया, तो बदमाशों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने पहले यश की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और फिर चाकू घोंपकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस जघन्य वारदात में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #YashMittalCase #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 29, 2026