उज्जैन: लक्की ढाबा हत्याकांड में निर्दोषों को फंसाने का आरोप, बंजारा समाज ने पुलिस कंट्रोल रूम का किया घेराव
चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के लक्की ढाबा दोहरे हत्याकांड मामले में बंजारा समाज ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आज पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। समाजजनों का आरोप है कि पुलिस ने पंवासा निवासी दो सगे भाइयों सोनू और अनिल बंजारा को इस हत्याकांड में जबरन फंसाया है, जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, तीन दिन पहले खुद थाने जाकर सरेंडर करने वाले सोनू पर कुछ पुलिसकर्मियों ने रुपयों के लिए दबाव डाला और पैसे न देने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। समाज के लोगों ने सीएसपी श्वेता गुप्ता को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
#UjjainNews #BanjaraSamaj #DoubleMurder #UjjainPolice #MPNews