एक ओर राज्य स्थापना दिवस का जश्न, दूसरी ओर बदहाल व्यवस्थाओं की हकीकत… आखिर कब सुधरेंगे हालात?
पौड़ी में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां एक ओर उत्तराखंड के गठन और विकास के दावों के बीच जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य की बदहाल व्यवस्थाओं और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर समाजसेवी गणेश चंद्र भट्ट को जिला अस्पताल की छत पर चढ़कर अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ रही है। यह तस्वीर महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को भी उजागर करती है, जिनके सहारे अलग राज्य का सपना देखा गया था। विडंबना देखिए कि जिस राज्य के स्थापना दिवस पर विकास और उपलब्धियों का गुणगान हो रहा है, उसी राज्य में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को सुनवाने के लिए एक समाजसेवी को इस हद तक कदम उठाना पड़ रहा है। सवाल यही है कि आखिर जश्न और समारोहों से आगे बढ़कर सरकार और प्रशासन आमजन की समस्याओं पर कब गंभीरता दिखाएंगे? क्या उत्तराखंड की स्थापना का सपना सिर्फ मंचों पर भाषण देने के लिए था या व्यवस्थाओं को वास्तव में बदलने के लिए भी?
Pauri, Garhwal | Nov 9, 2026