आरा: नगर निगम कार्यालय में उप मेयर ने मेयर पर शहर का विकास रोकने का आरोप लगाया, कहा- मेरी योजनाएं रोकी जा रही हैं
Arrah, Bhojpur | Sep 16, 2025 उपमेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह के द्वारा नगर निगम कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां पर उन्होंने बताया कि आरा की मेयर शहर में विकास कार्य नहीं होने देना चाहती है। उनके द्वारा रमना मैदान को डिज्नीलैंड मेला वाले को कौड़ी के भाव में किराए पर जमीन दिया जा रहा है। शहर में वह विकास का कार्य नहीं करने दे रही है मेरी योजनाओं को लगातार रोका जा रहा है।