राजपुर: धनसोई पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Rajpur, Buxar | Apr 22, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती और जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की।