Bhiwani News | तोशाम में 2,200 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार : विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
भिवानी के तोशाम स्थित एसडीएम कार्यालय में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी कृष्ण कुमार को 2,200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी ने जमीन का विरासत इंतकाल दर्ज करने और उसकी सत्यापित प्रति देने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
#BhiwaniNews #ToshamNews #VigilanceAction #BriberyCase #GroundZeroNews
Haryana, India | Nov 17, 2026