सेन्हा: जोगना पुल की हालत जर्जर, 400 मीटर सड़क के खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-143ए पर स्थित जोगना पुल की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जब पुल का जायजा लिया गया, तो उसमें बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण पुल पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है जिससे कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।